शिल्पा शेट्टी के बेटे का वीडियो वायरल, जॉन सीना से मिला ये शानदार मैसेज
शिल्पा शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे फिट एक्ट्रेस हैं. वे फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं. इसी वजह से वे आज कई सारे युवाओं की इंस्पिरेशन भी हैं. शिल्पा शेट्टी की तरह ही उनके बेटे वियान भी फिटनेस पर काफी ध्यान रखते हैं और स्पोर्ट्स में एक्टिवली पार्टीसिपेट करते रहते हैं. 7 साल के वियान WWE के बड़े प्रशंसक हैं. उन्हें सभी फाइटर्स की फाइट देखनी अच्छी लगती है. हाल ही में WWE इंडिया ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें होस्ट, वियान से उनके पसंदीदा रेसलर्स के बारे में सवाल कर रही हैं. वियान बड़ी दिलचस्पी के साथ इन सवालों का जवाब देते नजर आ रहे हैं. वीडियो के एंड में वियान के लिए एक स्पेशल सर्प्राइज रहता है जिसे देख कर वे काफी खुश हो जाते हैं.दरअसल वीडियो के अंत में जॉन सीना खुद वियान को स्पेशल मैसेज देते हैं और उन्हें स्पोर्ट्स के लिए प्रोत्साहित करते नजर आते हैं. वीडियो में जॉन सीना कहते हैं- Hi वियान, मैं तुम्हारा दोस्त जॉन सीना. मैंने आपका वीडियो देखा और आपके मसल्स भी देखे. मुझे वापस जिम जाकर और खुद पर काम करना पड़ेगा. आप विशाल हैं. मैं आपको गाना गाते हुए देख रहा हूं. मेरा समय हो चुका है, अब आपका समय है. अब आप शाइन करेंगे.
वियान ये मैसेज देख कर काफी खुश हुए और खुशी से उछलने लगे. शिल्पा शेट्टी ने भी ट्विटर पर ये बात शेयर की और लिखा- Omg, मेरे बेटे वियान का पहला इंटरव्यू. इस दौरान वो WWE और जॉन सीना के प्रति अपना प्यार दर्शाता नजर आ रहा है. मुझे इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसे इतना सब कुछ पता है. इसके बाद उन्होंने WWE India का शुक्रिया भी किया.
रितिक रोशन और सुजैन खान का भले ही 4-5 साल पहले तलाक हो गया हो, लेकिन अभी भी दोनों के बीच मधुर रिश्ते हैं और अपने दोनों बेटों को भी वक्त देते हैं। साथ में वे हैंगआउट भी करते हैं। इतना ही नहीं, हर परिस्थिति में सुजैन और रितिक एक-दूसरे के लिए साथ खड़े नजर आते हैं। हाल ही में जब रितिक की बहन सुनैना ने पूरे परिवार पर उनके साथ मारपीट करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया तो उस वक्त भी सुजैन रितिक के साथ खड़ी थीं। लेकिन इन दिनों सुजैन रितिक के लिए कुछ ज्यादा ही खुश हैं। इसकी वजह है रितिक की आने वाली फिल्म 'सुपर 30'। रितिक की यह फिल्म रियल लाइफ टीचर आनंद कुमार की लाइफ पर आधारित है, जो बिहार में आईआईटी-जेईई के लिए छात्रों को ट्रेनिंग देते हैं। इस फिल्म में रितिक आनंद कुमार का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म इस शुक्रवार यानी 12 जुलाई को रिलीज हो रही है। जहां खुद आनंद कुमार ने इस फिल्म की तारीफ की, वहीं अब रितिक की वाइफ सुजैन भी रितिक की ऐक्टिंग देख प्रभावित हो गयीं। सुजैन ने हाल ही में रितिक की यह फिल्म देखी और देखने के बाद इंस्टाग्राम पर लिखा, 'रितिक, यह आपकी अब तक की बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक है। मुझे आप पर बेहद गर्व है।'
