मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा झोपड़ावासियों को मालिकाना अधिकार देने की प्रक्रिया तत्काल पूरी करें
मुंबई : मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि झोपडपट्टीधारकों को मालिकाना अधिकार के पट्टों का वितरण करने के लिए राजस्व विभाग, नागपुर सुधार प्रन्यास तथा महानगरपालिका द्वारा कालबध्द कार्यक्रम तैयार कर पात्र लाभार्थियों को मालिकाना अधिकार के पंजीकृत पट्टों का वितरण करने की कार्यवाही तत्काल पूर्ण करें। रविवार को नागपुर में झोपड़पट्टीधारकों को मालिकाना हक वितरण को लेकर आयोजित कार्यक्रम मे अधिकारियों को संबोधित करते हुए सीएम फड़नवीस ने कहा कि झोपड़ाधारकों के मालिकाना अधिकार के पट्टों के वितरण के संदर्भ में सौ झोपड़पट्टियां राजस्व विभाग की जगह पर हैं। उसमें से 52 झोपडपट्टियों में मालिकाना अधिकार से रहनेवाले पट्टेधारकों की जानकारी पूर्ण हुई है। साथ ही पट्टे वितरण के लिए शहर के विविध क्षेत्रों से लगभग चार हजार सात सौ आवेदन प्राप्त हुए है। इसमें से तीन हजार नौ सौ लाभार्थी पात्र साबित हुए है,जिनकी सूची तैयार की गई है। साथ ही राजस्व विभाग की जगह पर स्थित झोपडपट्टीधारकों को पट्टे वितरण की प्रक्रिया समय सीमा में पूर्ण करने तथा उन्हें पंजीकृत पट्टों का वितरण करने को प्राथमिकता देने का आदेश मुख्यमंत्री फड़नवीस ने नागपुर मनपा को दिया। सीएम ने कहा कि नागपुर मनपा के अंतर्गत आने वाली 13 झोपडपट्टियों का सर्वेक्षण पूर्ण हो चुका है। साथ ही निजी जगहों की झोपड़पट्टियों के संदर्भ में सरकारी स्तर पर नीति तय की जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे संबंधित नीति जगह के मालिकों को टीडीआर देकर पट्टे वितरण की प्रक्रिया पूर्ण करने के संदर्भ में भी प्राथमिकता दी जा रही है और सरकारी जमीन महानगरपालिका का सुधार प्रयास जारी है। साथ ही झोपड़पट्टी धारकों को मालिकाना अधिकार के पट्टे देने की कार्यवाही करने के संदर्भ में नागपुर मनपा को मालिकाना अधिकार देकर पट्टे वितरण पूर्ण करने के संदर्भ में प्रस्ताव महापालिका द्वारा प्रस्तुत करने की सूचना इस समय दी गई है।
झोपडपट्टीधारकों को मालिकाना हक के पट्टों के वितरण के संदर्भ में महानगरपालिका आयुक्त ने राजस्व और सुधार प्रन्यास आदि विभाग के समन्वय का काम करने तथा पट्टे वितरण के संदर्भ में आनेवाले 15 दिनों में जायजा लेकर पट्टों के वितरण की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री फड़नवीस ने दिया। इस अवसर पर मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर, नगरसेवक संजय बंगाले, सेंटर फार सस्टेनेबल डेवलपमेंट संस्था की प्रमुख लिना सहित संबंधित सभी अधिकारी उपस्थित थे।
