मलाइका अरोड़ा ने चुराया अर्जुन कपूर का 'दिल' तो बॉलीवुड एक्टर ने सोशल मीडिया पर कह दी ये बात
नई दिल्ली: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की फ्रेंडशिप अब जगजाहिर हो चुकी है. ये दोनों फिल्मी सितारे सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को लेकर अब खुलकर सामने आ रहे हैं. कुछ दिन पहले मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन के साथ अपने इस्टाग्राम एकाउंट से एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें ये दोनों रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे थे. अब हाल ही में अर्जुन कपूर ने भी मलाइका अरोड़ा को लेकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है. इस तस्वीर में मलाइका का चेहरा तो दिख नहीं रहा, क्योंकि उन्होंने अपना चेहरा हार्ट शेप के बैग से ढका हुआ है. लेकिन अर्जुन का ये प्यार देखकर आप पहचान सकते हैं की ये कोई और नहीं बल्कि मलाइका अरोड़ा ही हैं. एक्टर अर्जुन कपूर की ये स्टोरी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इस फोटो को देखकर साफ पता चल रहा है की अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा डिनर डेट पर गए थे. उस दौरान अर्जुन ने मलाइका की ये फोटो ली. इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने बड़ा ही प्यारा कैप्शन लिखते हुए कहा, 'इनके पास मेरा दिल है.' अर्जुन की इस स्टोरी पर फैन्स भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं. एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी काफी दिनों से विवादों में चल रही थी. इनकी रिलेशनशिप को लेकर मीडिया में बहुत रूमर्स थे. हालांकि अब इनकी जोड़ी को लेकर कोई कन्फयूजन नहीं बची है. अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म 'पानीपत' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में दिखेंगी. 'पानीपत' में संजय दत्त पद्मिनी कोलापुरी और मोहनीश बहल जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.
