भारत की सफलता में बुमराह का बड़ा हाथ


क्लार्क ने कहा- बुमराह की फिटनेस बेहतरीन है। उसके पास वह सबकुछ है, जो एक तेज गेंदबाज के पास होना चाहिए। वह नई गेंद को स्विंग करा सकता है। बीच के ओवरों में जब गेंद कोई मूवमेंट नहीं करती, तब भी वह बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए अतिरिक्त गति पैदा कर सकता है। वह 150 की रफ्तार पर गेंद फेंकता है और डेथ ओवर में तो वह बेहतरीन यॉर्कर डालता है। अगर उसे रिवर्स स्विंग मिल जाए तो फिर वह जीनियस है। मैं उम्मीद करता हूं कि वह स्वस्थ रहे और वर्ल्ड कप में भारत की सफलता में अहम भूमिका निभाए।

क्लार्क के मुताबिक, कोहली या किसी भी कप्तान के पास बुमराह से अच्छा विकल्प नहीं हो सकता। उन्होंने कहा- एक कप्तान के तौर पर आप चाहेंगे कि कोई गेंदबाज जरूरत पड़ने पर विकेट निकाल दे। बुमराह गेंदबाजी की शुरुआत कर सकता है। वह मिडिल ओवर्स में गेंद डाल सकता है। डेथ ओवर्स में भी गेंदबाजी कर सकता है। इससे तो भारत वर्ल्ड कप फाइनल तक जीत सकता है। वनडे में दो गेंद की जगह अगर एक गेंद से पूरे 50 ओवर फेंके जाते तो बुमराह की परिस्थिति के हिसाब से ढलने की क्षमता उसे वसीम अकरम जैसा बेहतरीन बना देती।