आगरा में सामूहिक दुष्कर्म के विरोध पर महिला की हत्या का प्रयास, हालत गंभीर

आगरा में यमुना पार की रहने वाली 35 वर्षीय महिला के साथ खंदौली के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की गई। उसने विरोध किया तो उसकी जान लेने का प्रयास किया गया। महिला की चीख सुनकर पहुंचे बस्ती के लोगों ने उसे बचाया। आरोप महिला के दो जीजा और उनके एक दोस्त पर है। लोगों ने एक जीजा को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। खून से लथपथ महिला को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार रात की है। 

महिला का पति से विवाद चल रहा है। वो मायके में रहती है। उसकी दो बहनें भी पति से विवाद के कारण मायके में रहती हैं। तीनों बहनों के पतियों के साथ केस भी चल रहे हैं। महिला की छोटी बहन की ससुराल खंदौली के एक गांव में है। 

बातचीत के बहाने महिला को बुलाया

आरोप है कि केस के सिलसिले में बातचीत के बहाने बहाने ले गया। वहां उसका साढ़ू और एक दोस्त मौजूद था। रात करीब नौ बजे तीनों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला की चीख सुनकर आए लोगों ने उसे बचाया। नग्न अवस्था में मिले उसके एक जीजा की पिटाई लगाई। दूसरा जीजा और दोस्त भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां उसकी मां और बहनें भी पहुंच गई।  मां का कहना था कि उसके दो दामाद ने यह घिनौनी करतूत की है। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। खंदौली थाना पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।