एक बार फिर नशे के खिलाफ दया नायक ने की बड़ी कार्रवाई
मुंबई :सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक ने १ किलो ५२० ग्राम एम डीनामक नशीला पद्धार्त, बान्द्रा लिंक रोड पे पकड़ा है। दया नायक को गुप्त सुचना मिली की कुछ अज्ञात लोग एमडी नामक नशीला पद्धार्त बेचने के लिये बांद्रा लिंक रोड स्तिथ नेशनल कॉलेज के बस स्टॉप पर आने वाले है। सुचना मिलते ही दया नायक ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, संयुक्त पुलिस आयुक्त विनय चौबे (कानून व्यवस्था), अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज कुमार शर्मा (पश्चिम क्षेत्र),पुलिस उप आयुक्त परमजीत सिंह दहिया(विभाग ९), सहायक पुलिस आयुक्त दिलीप काले, के मार्ग दर्शन में एक पुलिस दस्ता तैयार कर नशे के व्यापारी संजय कृष्ण पांडे, सचिन रमेश मुदलियार, रोशन कुमार पांडे, को १ किलो ५२० ग्राम एमडी नामक नशीला पद्धार्त जिस की कीमत ६१,०४,०००, बताई गई है, ज़ब्त कर तीनू आरोपी को गिरफ्तार किया।
