भूमाफिया ने पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी?

मुंबई: पिछले कई महीनों से 'सब की खबरें' नामक समाचार पत्र के सम्पादक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा भूमाफियाओं की अवैध गतिविधियों से मालाड, मालवणी व मुंबई की आम जनता को अवगत करा रहे थे। इसी के कारण मनपा अधिकारी भी  इन भूमाफियाओं की अवैध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर पा रहे थे और भूमाफियाओं पर अपना  शिकंजा कस्ते जा रहे थे। 

बौखलाए हुए भूमाफियाओं ने, 'सब की खबरें' नामक समाचार पत्र के सम्पादक सत्य प्रकाश तिवारी को गत दिनों पहले मालवणी स्तिथ लाइफलाइन मेडिकल स्टोर के सामने उन की बाइक को रोक उनसे गाली गलोच से बातें की  और साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने यह भी कहा, "की  इधर दुबारा आओगे तोह हाथ पैर तोड़ देंगे"। 

इस घटना की जानकारी सम्पादक तिवारी ने मालवणी पुलिस ठाणे के पुलिस अधिकारियों को दी। पर मालवणी के पुलिस अधिकारियों ने एन. सी., जो एक गैर संज्ञेय  प्रत होती है उसकी नोंद की, और बड़ी ही आसानी से इस घटना से अपना पल्ला झाड़ दिया। जब की मुंबई पुलिस के आला अधिकारी बार-बार हर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरक्षक को, पत्रकारो की शिकायतों को गंभीरता से लेने की सलाह देते हैं। परन्तु इसके बावजूद पत्रकारों की सुनवाई नहीं होती दिखाई पड़ रही है।

इस सारी घटना की जानकारी  'सब की खबरें' के सम्पादक सत्य प्रकाश तिवारी ने शिकायत पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई पुलिस आयुक्त संजय बर्वे, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (उत्तर विभाग), पुलिस उपायुक्त विभाग ११ , सहयाक पुलिस आयुक्त मालवणी पुलिस ठाणे विभाग व मालवणी पोल्स ठाणे के  वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को दी। देखने वाली बात यह होगी की इस गंभीर शिकायत को पुलिस प्रशासन कितनी कार्यशीलता से निभाता है।