पी.एन.बी घोटाले का असली दोषी सुरक्षित, बिना सुबूत के मुझे फंसाया गया : मेहुल चोकसी
लगभग १४ हजार करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक फ्राड मामले के मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी ने दावा किया है कि इस घोटाले के असली दोषी अब भी आजाद और सुरक्षित हैं। उनसे अभी तक पूछताछ तक नहीं की गई है, जबकि कोई सुबूत नहीं होते हुए भी उसे फंसा दिया गया है।
यह घोटाला पिछले साल जनवरी में सामने आया था। उसके बाद ही इस मामले में मुख्य आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी और चोकसी विदेश भाग गए थे। नीरव मोदी को तो पिछले महीने ब्रिटेन में गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन चोकसी अब भी फरार है और कैरिबियाई देश एंटीगुआ में रह रहा है।
चोकसी ने यह भी आरोप लगाया कि दत्ता ने अपने बयान में बैंक अधिकारियों के साथ अपनी व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताया था, लेकिन उसकी जांच नहीं की गई है।
