महेश भट्ट को मारने की कोशिश करने वाले गैंगस्टर को अमेरिका से निकाल देने (डिपोर्ट) की खबर
मुंबई: फिल्म निर्माता करीम मोरानी पर गोलीबारी के २०१४ के एक मामले में मुख्य आरोपी और फिल्म निर्माता महेश भट्ट को मारने की साजिश रचने के मुख्य आरोपी ओबैद रेडियोवाला को एक या दो दिन में अमेरिका से बाहर निकाल दिया जायेगा ।
न्यू जर्सी के एक व्यापारी, रेडिओवाला, जिन्हें उनके उपनाम ओबैद मर्चेंट के नाम से भी जाना जाता है, को अवैध प्रवास के लिए २०१७ में अमेरिकी इमीग्रेशन और सीमा शुल्क प्रवर्तन द्वारा गिरफ्तार किया गया था।
न्यू जर्सी
में आव्रजन (इमीग्रेशन) अदालत ने उनके निर्वासन का आदेश दिया। जबकि मुंबई पुलिस रेडिओवाला
के मामले में बेसब्री से इंतज़ार कर रही है।
वे दाऊद इब्राहिम के भाई नूरा कासकर के बेटे सुहैल कासकर पर अमेरिका के फैसले का इंतजार
कर रहे हैं। “रेडिओवाला के खिलाफ दो रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) लंबित थे। विदेश मंत्रालय
(MEA) मामले को संभाल रहा है। हमें बताया गया है कि उन्हें एक या दो दिन में निर्वासित
किए जाने की संभावना है।
भट्ट और
मोरानी के अलावा, गैंगस्टर ने अभिनेता शाहरुख खान और फिल्म निर्माता फराह खान को अपने
सहयोगी सुनील रानियाल उर्फ बिट्टू सिंह, जो कि न्यू जर्सी में रहते हैं, के लिए फिल्म
‘हैप्पी न्यू ईयर’ का विदेशी अधिकार पाने के लिए भी निशाना बनाया।
