कांग्रेस ने गोवा में सरकार बनाने का दावा पेश किया, राज्यपाल से भाजपा शासन को बर्खास्त करने की मांग
·
कांग्रेस ने राज्यपाल को लिखा: राज्य के सबसे बड़े दल को सरकार बनाने का मौका दिया जाए
पत्र में कहा गया है कि गोवा को राष्ट्रपति शासन के तहत लाने का कोई भी प्रयास अवैध होगा और इसे चुनौती दी जाएगी
पणजी: लोकसभा चुनाव के बीच गोवा कांग्रेस ने शनिवार को राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल मृदुला सिन्हा को लिखे पत्र में पार्टी ने मांग की है कि वे भाजपा की अल्पमत की सरकार को बर्खास्त करें और राज्य के सबसे बड़े
दल कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका दिया जाए। कांग्रेस ने पत्र में यह भी लिखा, गोवा में
राष्ट्रपति शासन लगाने की कोशिश की जाती है तो यह अवैध है और इस फैसले को चुनौती दी जाएगी। वहीं, भाजपा ने
भी आज अपने विधायकों की बैठक बुलाई है।
राज्यपाल को भेजे पत्र में विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर लिखा,"भाजपा के एक विधायक के निधन के बाद पर्रिकर सरकार बहुमत खो चुकी है। लंबे समय से लोगों का विश्वास खो चुकी मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अब सदन की ताकत खो दी है। इसलिए राज्य सरकार को बर्खास्त कर यह सुनिश्चित किया जाए कि सदन की सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने के लिए बुलाना चाहिए।
भाजपा के पास २१ विधायकों का समर्थन
मौजूदा वक्त में गोवा विधानसभा में ३७ सदस्य हैं। इनमें से १३ विधायक भाजपा के हैं। वहीं, कांग्रेस के १४ सदस्य हैं। हालांकि, भाजपा दो क्षेत्रीय
पार्टियों के ६ और २ निर्दलीय विधायकों के साथ सत्ता में है। भाजपा के पास कुल २१ विधायकों का समर्थन है।
