आईपीएस पंकज चौधरी ने किया लोकसभा चुनाव लडने का एलान
पुर्व IPS पंकज चौधरी का पश्चिमी राजस्थान से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान !
पार्टी की घोषणा अप्रैल माह मे करेंगे!!
राजस्थान के दबंग एव चर्चित भारतीय पुलिस सेवा के सेवा विमुख आईपीएस पंकज चौधरी ने आज जयपुर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के की आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा।
पश्चिमी राजस्थान की एक लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव
आईपीएस ( सेवामुक्त कैट में विचाराधीन) पंकज चौधरी ने किया लोकसभा चुनाव लडने का ऐलान
आज जयपुर में की प्रेस कॉन्फ्रेंस ।
आईपीएस पंकज चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा धमाका करते हुए लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया पश्चिमी राजस्थान की किसी भी लोकसभा से चुनाव लड़ने का ऐलान अप्रैल फर्स्ट वीक में इसकी घोषणा करेंगे किस पार्टी से चुनाव लड़ना है पत्रकारों से खुलकर बोले आईपीएस पंकज चौधरी की घोषणा से राजनीति में आया भूचाल राजनीतिक गलियारों में हलचल बड़ी दबंग आईपीएस पंकज चौधरी ki इमानदार और दबंग छवि रही है
भारतीय पुलिस सेवा से बर्खास्त हुए राजस्थान कैडर के IPS अधिकारी पंकज चौधरी ने अब राजनीति का दामन थामने का फैसला किया है । चौधरी ने मीडिया के सामने खुद इसका खुलासा किया और कहा कि पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर- जैसलमेर, जालोर-सिरोही, जोधपुर, पाली, नागौर, बीकानेर व गंगानगर-हनुमानगढ़ में से किसी एक सीट से लोकसभा चुनाव में प्रत्याक्षी बनेंगे । युवा क्रांति राजस्थान के बैनर पर आयाजित पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने चुनाव निर्दलीय लड़ने अथवा किसी राजनेतिक दल का हिस्सा बनने को लेकर कोई खुलासा नहीं किया।
इस बारे में पूछे जाने पर चौधरी ने कहा कि अप्रेल के पहले सप्ताह में इसकी जानकारी साझा की जाएगी । पिछले सप्ताह हुई अपनी बर्खास्तगी को तथ्यहीन करार देते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में कैट में चुनौती दी जा चुकी है । इसकी अगली सुनवाई 10 अप्रेल को होगी। अदालत से इंसाफ मिलेगा इस बात का पूरा भरोसा है । उन्होंने स्वीकार किया कि समाज व देश के लिए कुछ हट कर काम करने वालों के सामने चुनौतियां ज्यादा आती है, लेकिन इसके बावजूद भ्रष्टाचारियों के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा और हर माह एक भ्रष्ट/अयोग्य IAS/IPS को तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर एक्सपोज किया जाएगा
