लोकसभा चुनाव 2019: अजित पवार बोले- कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन में राज ठाकरे किया जाए शामिल, नहीं तो होगा वोटों का बंटवारा
मुंबई: एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पिछले हफ्ते एक बयान देते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उनकी मनसे प्रमुख राजठाकरे के साथ किसी तरह की बातचीत नहीं हो रही है. पवार के उस बयान से इशारा साफ था कि वे कांग्रेस और एनसीपी के गठबंधन में मनसे को शामिल नहीं किया जा रहा है. लेकिन मनसे पार्टी को कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन में शामिल करने को लेकर एनसीपी नेता अजित पवार का एक बयान आया है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन में राज ठाकरे को यदि शामिल नहीं किया गया तो वोटों का बंटवारा हो सकता है.
बता दें कि इसी के मद्देनजर अजित पवार की यह टिप्पणी आई है. पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि बीजेपी विरोधी दल उन स्थितियों को दरकिनार कर एक साथ आ सकते हैं जो पहले एक-दूसरे के लिए अस्वीकार्य थी. उन्होंने एक बयान में कहा कि वह समझते हैं कि अगर हम वास्तव में शिवसेना-भाजपा गठबंधन को हराना चाहते हैं तो हमें उन सभी को एक साथ लाना चाहिए जो धर्मनिरपेक्ष विचारधारा को स्वीकार करते हैं..
