ओशिवरा पुलिस स्टेशन की मुस्तैदी से १० घंटे में चोरी हुई कार बरामद।
मुंबई : सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक ०३/०२/२०१९ सुबह ५ से ६ के दरम्यान एक अनजान व्यक्ति एस.वि.रोड के करीब २४ कैरेट सिनेमा, जोगेश्वरी पश्चिम स्थित, जानमोहम्मद अपार्टमेंट के वॉचमैन के पास गया और कहा की, "रियाज़ भाई ने गाडी की चाभी मांगी है।" वॉचमेन ने कार के मालिक का नाम सुनकर के अज्ञात आदमी को ऑडी क्यू ३ (AUDI Q 3) एम एच १२ पि.टी.७०७१ कार की चाभी दे दी और सुबह ६ बजे फ्लैट नंबर ११३ तीसरा माला बी विंग जानमोहम्मद अपार्टमेंट में रहने वाले रियाज़ रफीक खंडवानी को वॉचमन ने बताया की आपका नाम बोलकर एक व्यक्ति ने आपकी कार ले गया है।
रियाज़ रफीक खंडवानी ने फौरन इस की सुचना ओशिवरा पुलिस ठाणे को दी जिस के बाद ओशिवरा पुलिस ठाणे में ड्यूटी अधिकारी पुलिस उप निरीक्षक संदीप सुरेशसिंग परदेशी, ने वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में गुनाह क्रमांक ५४/१९ कलम ३७९ IPC के तहत अज्ञात वियक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया ।
मामले को गंभीरता से लेते हुए ओशिवरा पुलिस ठाणे के वरिष्ठ अधिकारियो के नेतृत्व में पुलिस उप निरीक्षक संदीप सुरेशसिंग परदेशी व पुलिस हवालदार साटम और सतपाल ने गुप्त सूचना के आधार पर ०३।०२।२०१९ को शाम में फाउंटेन होटल ठाणे से कार बरामद किया।
दिनांक ७ /०२/२०१९ को दिन में गश्त कर रहे पुलिस अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक किरन पवार, पुलिस हवालदार फर्नांडेस, पाटिल, बंसोड़े, नायक, भूसलकर, शेरे,बर्ज व दस्ते को जानकारी मिली की एक चोरी के मामले में एक संदिग्ध को अक्सा मस्जिद रोड पर देखा गया है। पुलिस अधिकारी फ़ौरन बताई हुई जगह पहुंचकर वहाँ जाल बिछाकर संदिग्ध व्यक्ति को शक के आधार पर पूछताछ करने ओशिवरा पुलिस ठाणे ले आए।
जब सख्ती से पूछताछ की गयी तो अक्सा मस्जिद से पकडे गये आरोपी सूफ़िया यासीन भोला ३५ वर्ष, ने अपना गुनाह कबूल किया की, उसने ही ०३/०२/२०१९ की सुबह ५ से ६ के दरमियान एस।वि।रोड के करीब २४ कैरेट सिनिमा, जोगेश्वरी पश्चिम स्थित, जानमोहम्मद अपार्टमेंट के वॉचमैन से रियाज़ का नाम बोलकर कार चोरी की थी। मामले में जानमोहम्मद अपार्टमेंट के वॉचमन काज़िम अली को बुला कर आरोपी सुफियान की शिनाख्त कराइ तो वॉचमैन ने बताया की यही आदमी कार की चाभी ले गया था। वॉचमैन के बयान और आरोपी की कबूलियत से पुलिस अधिकारिओ ने सुफियान को गुनाह क्रमांक ५४/१९ कलम ३७९ IPC के तहत गिरफ्तार कर चोरी की गाडी १० घंटे में ढूंढ कर आरोपी को गिरफ्तार कर सराहनीये काम को अंजाम दिया।
