लड़की ने ठुकराया \'प्यार\' का ऑफर तो घुस गया हॉस्टल में और कर डाला ये काम
पुणे के बेलावाड़ी स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट रिसर्च (NICMAR)कैंपस में एक लड़की को डराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि एक 23 साल का इंजीनियरिंग ग्रेजुएट एक लड़का NICMAR कैंपस में घुस गया और वहां उसने एक लड़की को डराने की कोशिश की। कहा जा रहा है कि ये लड़की इस लड़के के फोन काल्स और मैसेज को इग्नोर कर रही थी।
आरोपी की पहचान सूरज महेंद्रकुमार सोनी के रूप में हुई है ये व्यक्ति इस हॉस्टल के सिक्योरिटी गार्ड को धमकाकर वहां घुस गया और पांचवीं मंजिल पर जाकर हवा में फायरिंग करने लगा इसका मकसद उस लड़की को डराना था।पुलिस के मुताबिक वो पांचवीं मंजिल से कूद गया जिसके चलते उसके कूल्हे की हड्डी और लोअर लिम्ब की हड्डी फ्रैक्चर हो गई। सिक्योरिटी गार्ड ने ने चतुशरुंगी पोलिस स्टेशन में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि इस व्यक्ति ने उसके माथे पर रखकर गोली चलाई मगर चांस की बात है कि गोली नली में ही फंस गई जिसकी वजह से फायर नहीं हो पाया।
पुलिस ने घायल सूरज महेंद्रकुमार को ससून हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने सोनी के पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ये भी पता करने की कोशिश कर रही है कि सोनी को पिस्टल कहां से मिली। लड़की के मुताबिक सोनी हॉस्टल के पांचवें फ्लोर पर पहुंच गया और वो उसको तलाश कर रहा था लेकिन वो उसको नहीं दिखी तो उसने फायरिंग कर उसे डराने की कोशिश की।
