सलमान - अरबाज खान की फ़िल्म दबंग 3 से मलाइका अरोरा हुई बाहर ?

क्या अर्जुन कपूर को दोषी ठहराया जा सकता है?

गत वर्ष पहले सलमान खान की फिल्‍म 'दबंग' ने खूब धूम मचाई थी। इसके बाद फिल्‍म के सीक्‍वल को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था । अब बारी है 'दबंग' सीरिज की तीसरी कड़ी की। इसमें भी आइटम सॉन्‍ग का तड़का लगने की बात हुई थी। साथ ही कहा गया था कि इसके लिए फिल्‍म की पहली सीरिज की आइटम सॉन्‍ग में बेहतरीन परफार्मेंस देने वाली ऐक्‍ट्रेस मलाइका अरोड़ा को चुना गया है।

फिल्‍म अब जल्‍दी ही शुरू होने वाली है। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'दबंग' की इस सीरिज यानी कि 'दबंग 3' में आइटम सॉन्‍ग के लिए मलाइका अरोड़ा के नाम को हटा दिया गया है। अब फिल्‍म में दूसरी ऐक्‍ट्रेस आइटम सॉन्‍ग करेंगी। इसके लिए तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। फिल्‍म का निर्देशन डांस आइकन प्रभुदेवा करेंगे।

रिपोर्ट्स की मानें तो 'दबंग' सीक्‍वल में आइटम सॉन्‍ग 'फेविकोल' जिसे ऐक्‍ट्रेस करीना कपूर ने परफॉर्म किया था। इसे लोगों ने खूब पसंद किया था। ऐसे में फिल्‍म के मेकर्स अरबाज खान और सलमान खान ने इस कड़ी के लिए करीना कपूर को ही आइटम सॉन्‍ग के लिए चुना है। वहीं करीना भी इसे करने के लिए काफी एक्‍साइटेड हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार मलाइका अरोड़ा का इस फिल्‍म से निकलना हैरान करने वाली बात नहीं है। जब से अरबाज खान और मलाइका अलग हुए हैं तबसे सलमान खान और अर्जुन कपूर के रिश्‍तों में भी खटास आ गई है। यहां तक कि सलमान ने अर्जुन के अपने घर आने पर भी रोक लगा दी है। इसके अलावा उन्‍होंने साथ में फिल्‍में करने से भी मना कर दिया है।