7 साल बाद हुआ खुलासा, वकील ही निकला अपनी महिला क्लाइंट का हत्यारा
नई दिल्ली: 2011 में एक महिला की हत्या करने के आरोप में एक वकील सहित तीन लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक घर में किराएदार के रूप में रहती थी, जिसे वो खाली नहीं कर रही थी। आरोपियों की पहचान लोनी, गाजियाबाद के रहने वाले वीरेंद्र कुमार (44), बुराड़ी निवासी पृथ्वी सिंह उर्फ पृथ्वी (59) और आजादपुर निवासी कमलेश (28) के रूप में हुई है।क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त (DCP) जी राम गोपाल नाइक के मुताबिक, 18 दिसंबर, 2011 को न्यू उस्मानपुर इलाके में एक महिला का अज्ञात शव मिला था, जिसके बाद उस्मानपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। इस मामले को क्राइम ब्रांच में ट्रांसफर कर दिया गया था।कराई। गुरुवार को पुलिस को आरोपी व्यक्तियों के बारे में सूचना मिली और सिंह और कमलेश को गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को, कुमार को भी पकड़ लिया गया।DCP ने बताया, 'पूछताछ के दौरान, उन्होंने खुलासा किया कि किरण पिछले 5 सालों से मॉडल टाउन-2 में एक घर में रह रही थी। फ्लैट खाली करने को लेकर उसका मकान मालिक के साथ विवाद हुआ था और उसके मकान मालिक ने केस दर्ज कराया था। किरण का वैवाहिक विवाद भी चल रहा था और उसने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने अपने मामलों के लिए वीरेंद्र कुमार को वकील के रूप में हायर किया हुआ था।'किरण फ्लैट खाली करने के लिए 2 करोड़ रुपए की मांग कर रही थी। वीरेंद्र कुमार ने 30 लाख रुपए के बदले मकान मालिक के लिए फ्लैट खाली करने का काम लिया था। डीसीपी ने कहा, 'कुमार ने किरण को खत्म करने के लिए सिंह के साथ मिलकर साजिश रची, जो उसका ग्राहक था और दिल्ली जल बोर्ड में स्वीपर के रूप में काम कर रहा था। सिंह ने 1.5 लाख रुपए की मांग की। बाद में, सिंह ने तीन और अपराधियों बिरजू, बंटी और कमलेश को काम पर रखा।'
