कांदिवली पुलिस ठाणे के पुलिस अधिकारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए १२ वर्षीय नाबालिग लड़की को गोवा से ढूंढ निकाला
मुंबई : सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला २५.१.२०१९ का है गणेश सेवा सोसायटी गांधी नगर कांदिवली पश्चिम मुंबई की रहवासी श्रीमती जोसना शिवजी त्रिमुखे कांदिवली पुलिस स्टेशन पहुंची और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी को बताया कि मेरी लड़की सयोरि शिवाजी त्रिमुखे १२ वर्षीय दिनांक २५.१. २०१९ की सुबह ६:३० बजे स्कूल जाने को निकली थी. शाम ४ :३० बज गए परंतु वह अभी तक घर नहीं लौटी. मैंने स्कूल में भी मालूमात कि उसके दोस्तों से भी मालूमात ली है लेकिन उसकी किसी को भी कोई खबर नहीं है इसलिए मैं पुलिस स्टेशन में शिकायत करने के लिए आयी हूं .आपसे विनती है आप जल्द से जल्द मेरी बेटी को ढूंढ दीजिए उसके साथ कोई अनहोनी ना हो. मामले को गंभीरता से लेते हुए कांदिवली पुलिस ठाणे के पुलिस अधिकारियों ने २५.१. .२०१९. शाम ६ :३० बजे गुनाह क्रमांक ५७ / २०१९ कलम ३६३ के तहत मामला दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी. शुरुआती जांच में पुलिस ने स्कूल में मालूमात हासिल की के बच्ची स्कूल गई थी कि नहीं, पुलिस को मालूम हुआ, छठी कक्षा में पढ़ने वाली कुमारी सयोरि शिवाजी त्रिमुखे १२ वर्षीय स्कूल गई नहीं थी. इसके बाद पुलिस निरीक्षक रोकड़े ने लड़की के दोस्तों के बारे में मालूमात ली के लड़की के कौन दोस्त या सहेली थे. गुमशुदा लड़की की जानकारी हासिल करने के लिए पुलिस उप निरीक्षक सावन व पथक ने लड़की के दोस्त शरण व संदीप वर्मा को ताबे में लेकर उनसे सख्ती से पूछताछ की, पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि गुमशुदा लड़की उनके साथ २५.१.२०१९ को सुबह ७:०० बजे से शाम ६:०० बजे तक थी उसके बाद लड़की ने उनसे कहा कि मैं घर जा रही हूं ऐसा कहकर वह चली गई. परंतु लड़की घर नहीं पहुंची इसके बाद जांच अधिकारियों ने जब कांदिवली चारकोप इलाके की सीसीटीवी फुटेज कंगाली तो उन्हें पता चला कि लड़की को कांदिवली चारकोप इलाके के खाली मैदान मैं देखा गया है इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने गुमशुदा लड़की के दोस्त शरण व संदीप उर्फ सैंडी कि मोबाइल अपने ताबे में लेकर उनकी फोन की आउट गोइंग में इनकमिंग कॉल की जानकारी भी निकाली गई परंतु पुलिस के हाथों कुछ नहीं लगा पुलिस ने २५.१. २०१९ से २७.१. २०१९ तक गुमशुदा लड़की के दोस्तों की मोबाइल की जांच की परंतु पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा पुलिस मुस्तैदी से अपना काम कर रही थी हर मुमकिन कोशिश में थी कि लड़की को कैसे ढूंढा जाए लड़की के पास मोबाइल नहीं होने की वजह से पुलिस की मुश्किलें भी बढ़ चुकी थी. दिनांक २८.१.२०१९ के दिन सुबह गुमशुदा लड़की के दोस्त शरण के मोबाइल पर किसी अनजान व्यक्ति के मोबाइल से गुमशुदा लड़की ने संपर्क किया और बताया कि गोवा में कळवा ब्रिज है मैं उसके नीचे खड़ी हूं इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक रोकड़े ने तुरंत गोवा पुलिस से संपर्क साधा और बताया कि महाराष्ट्र मुंबई के कांदिवली इलाके से एक लड़की गुमशुदा है जो आपके राज्य गोवा में कळवा ब्रिज के नीचे खड़ी है जिस नंबर से गुमशुदा लड़की ने कॉल किया था वह नंबर और लड़की का फोटो गोवा पुलिस को भेजा गया गोवा पुलिस तुरंत हरकत में आयी और कळवा ब्रिज के पास लड़की को ढूंढना शुरू किया वहाँ पुलिस को गुमशुदा लड़की मिल गई इसकी सूचना गोवा पुलिस के अधिकारियों ने महाराष्ट्र मुंबई के कांदिवली पुलिस अधिकारियों को दी जिसके बाद पुलिस उप निरीक्षक सूर्यकांत पवार व पुलिस हवलदार दिगंबर घोरपडे ने वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति लेकर गोवा के लिए रवाना हो गए और सोयरी शिवाजी त्रिमूखे को सही सलामत मुंबई कांदिवली पुलिस ठाणे लाया गया और उसके मां-बाप के हवाले कर दिया गया. बच्ची छोटी होने के कारण उसके पास मोबाइल फोन नहीं था जिसके कारण कांदिवली पुलिस ठाणे के अधिकारियों को उसे ढूंढने में काफी मेहनत करना पड़ा परंतु गुमशुदा लड़की के दोस्तों के मोबाइल में लगाकर उसे ढूंढने में कांदिवली पुलिस ठाणे के अधिकारी सफल रहे
