मस्जिद में चोरी करने वाले चोर पुलिस की गिरफ्त में !

मुंबई : मामला मुंबई के कांदिवली इलाके की एक मस्जिद का है जहां कुछ अज्ञात चोर मस्जिद की पहले पुरी जगह की जानकारी ले लेते थे, फिर नमाज़ पढ़ने आये लोगों के मोबाईल , बैग्स , इत्यादि ले कर रफूचक्कर हो जाते थे।  इस घटना की जानकारी जैसे ही कांदिवली पुलिस ठाणे को मिली, तो पुलिस अधिकारी तुरंत हरकत में आये और मस्जिद पोहोंच के मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। मस्जिद में लगे सी.सी. टीवी कैमरे की मदद ली गई। पुलिस अधिकारियों को वीडियो में अज्ञात चोरों  की फुटेज मिल गयी, जिसकी मदद से पुलिस  अधिकारियों ने, १)गुड्डू बल्लो अंसारी, २)इसरार युनूस खान  को  चोरी के आरोप में धारावी से गिरफ्तार किया।

आरोपियों के पास से पुलिस ने ६ मोबाईल और कुछ सामान बरामद किया। कांदिवली पुलिस अधिकारियों ने जब आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो मालूम पड़ा के यह चोर मालवणी, कुर्ला, कांदिवली,की मस्जिदों को ही अपना निशाना बनाते थे। पहले यह लोग मस्जिद की पूरी तरह जानकारी लेते फिर  वारदात को अंजाम देते थे।