पत्नी पर था किसी और से अफेयर का शक, ऑफिस में जाकर चाकू मार के कर दी हत्या
मुंबई : मुंबई के भायंदर में एक शख्स ने अपनी पत्नी के ऑफिस में जाकर चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना मंगलवार की है। 32 वर्षीय कुमार भोईर नाम के इस शख्स ने हत्या के बाद आत्मसमर्पण कर दिया है। उसने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी वीणा (37) का किसी अन्य पुरुष के साथ अफेयर है इसी बात पर वह उससे नाराज था। उसने बताया कि उसकी शादी को 12 साल बीत चुके हैं। शख्स से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पति पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे।
वीणा ने 2 जनवरी को घर छोड़ दिया था और कही चली गई थी। इसके बाद कुमार ने उसे लेकर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जब पुलिस ने वीणा को ढूंढ़ कर निकाला तो उसने कहा कि वह घर वापस नहीं जाना चाहती है उसने अपनी मर्जी से घर छोड़ा है। पुलिस ने बताया कि कुमार मंगलवार को सीए की एक कंपनी में गया जहां वीणा काम करती थी।
वहां ऑफिस के अंदर ही दोनों के बीच खूब बहस हुई इसी दौरान लड़ाई के बीच कुमार ने वीणा के पेट चाकू घोंप दिया। पत्नी को चाकू मारने के बाद वह वहां से भाग गया और पुलिस को जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हुए चाकू को बरामद कर लिया है।पुलिस के मुताबिक मंगलवार को कुमार भायंदर रेलवे स्टेशन के निकट वीणा के ऑफिस के बाहर काफी देर तक उसका इंतजार किया। वीणा उस ऑफिस में 8 सालों से काम कर रही थी। साढ़े 10 बजे जब वीणा ऑफिस आई कुमार ने ऑफिस के अंदर उसका पीछा करते हुए चला गया। पुलिस ने बताया कि कुमार भी उसी ऑफिस में सेल्समैन का काम करता था।कुमार ने अंदर जाकर वीणा से बात की और उसे घर वापस चलने के लिए कहा इसपर वीणा ने घर चलने से साफ इनकार कर दिया। यहां पर उन दोनों के बीच काफी गरमागरम बहस शुरू हो गई। वीणा ने उसे कहा कि वह यहां से चला जाए इस बात पर कुमार को गुस्सा आ गया और उसने वीणा को दो-चार थप्पड़ दिए। इसके बाद कुमार ने आवेश में आकर वीणा के पेट में चाकू दे मारा, क्राइम करने के बाद उसने पुलिस में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।
