कलयुगी मां की करतूत, जिंदा दफना दी 15 दिन की बच्ची, रोने पर युवक ने निकाला
उत्तर प्रदेश के जलालाबाद के पुरैना गांव में शुक्रवार को एक महिला ने अपनी बच्ची को जिंदा ही गड्ढे में दफना दिया। रोने की आवाज सुनकर एक युवक ने बच्ची को गड्ढे से निकलवाया। उसे नगरिया अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची को देख एक महिला की ममता जाग गई। उसने बच्ची को गोद लेने की बात कही। फिलहाल बच्ची की हालत ठीक बताई जा रही है। मामला जलालाबाद के पुरैना गांव का है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर एक नकाबपोश महिला एक बच्चे के साथ खेत पर पहुंची। महिला थोड़ी देर खड़ी रही, महिला ने इधर-उधर देखा और गोद में थमी करीब 15 दिन की बच्ची को गड्ढा खोदकर दफना दिया। इसी बीच बच्ची रो पड़ी। महिला के जाते ही एक युवक ने देखा लिया था। युवक गड्ढे के पास पहुंचा और दबी बच्ची को बाहर निकाला। इस जानकारी के बाद गांव में हल्ला मच गया। भीड़ लग गई। युवक तुरंत बच्ची को नगरिया अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने बच्ची का उपचार किया। महिला पुलिस ने बच्ची को अपनी देखरेख में ले लिया।
