श्रीदेवी के रोल में नजर आएंगी प्रिया प्रकाश वारियर
स्कूल ड्रेस में अपनी आंखों की अदाओं से देशभर के लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली प्रिया प्रकाश वारियर इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल प्रिया इन दिनों एक हिंदी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म का नाम है 'श्रीदेवी बंगलो', फिल्म में प्रिया एक सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी की कहानी को परदे पर जी रही हैं। पिछले दिनों वह फिल्म का कुछ हिस्सा लंदन में शूट कर भारत लौटी हैं। इस फिल्म के निर्देशक प्रशांत माम्बुली हैं। रविवार की शाम मुंबई में फिल्म का टीजर लॉन्च किया गया। फिल्म का टीजर देखकर पता चलता है कि श्रीदेवी नाम की सुपरस्टार की मौत बॉथटब में हो जाती है। फिल्म में प्रिया के अलावा अभिनेता प्रियांशु चटर्जी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
