मुंबई में जब्त की गई फेंटानाइल नामक प्रतिबंधित ड्रग्स, 1 हजार करोड़ बताई जा रही है कीमत

नई दिल्ली: मुंबई पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित फेंटानाइल ड्रग  पकड़ने का दावा किया है। पकड़ी गई इस ड्रग की कीमत 1 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है। टीम ने चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार किए आरोपियों के पास से ड्रग्स से भरे चार ड्रम जब्त किए गए हैं।यह ड्रग नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ एक्ट के तहत प्रतिबंधित है। एंटी नार्कोटिक्‍स सेल के डीसीपी शिवदीप ने बताया 'हमने एक मुखबिर की सूचना पर फेंटानाइल नामक ड्रग्‍स को सीज किया है. इसकी मात्रा 100 किग्रा है।' उनके मुताबिक पकड़ी गई इस ड्रग्‍स की कीमत अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में 1 हजार करोड़ रुपये है।

उन्‍होंने बताया पकड़ी गई ड्रग्‍स को विदेश में तस्‍करी करने की योजना थी,उनके अनुसार इस ड्रग्‍स को खासकर मेक्सिको भेजे जाने की योजना थी। बताया जाता है कि फेंटानाइल ड्रग का इस्तेमाल एनेस्थीसिया के तौर पर दर्द से राहत दिलाने के लिए किया जाता है साथ ही इसका उपयोग नशे के लिए भी लोग करते हैं।

बताते हैं पकड़े गए सलीम डोला को पहले भी दिल्ली में एनसीबी ने ड्रग्स सप्लाई के केस में गिरफ्तार किया था। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है।