शौच के लिए गई लड़की का अपहरण कर किया गैंगरेप, ऐसे हुआ खुलासाक्राइम

नई दिल्ली: हरियाणा के पलवल में रात के समय शौच के लिए घर से बाहर निकली एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। 14 वर्षी लड़की का दो युवकों ने अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।  पुलिस ने बताया कि लड़की की जांच कराई गई है जिसमें उसके साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है। आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक वारादात को अंजाम देने के बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घर पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई और इस संबंध में महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। कुछ वक्त पहले भी हरियाणा में नाबालिग बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया था। घटना रेवाड़ी जिले की थी। 8 साल की एक बच्ची को यहां 38 साल के एक व्यक्ति ने हवास का शिकार बनाया था। आरोपी ने स्कूल से घर से लौ रही बच्ची के साथ रेप किया था। आरोपी लड़की को पास एक खेत में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। घर पहुंचने के बाद लड़की ने अपनी मां को इस घटना के बारे में बताया।