ससुराल वालों ने महिला की अश्लील फोटो फेसबुक पर डालीं, FIR दर्ज
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान और चौंका देने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली की 25 साल की महिला ने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसकी तस्वीरों से छेड़छाड़ कर अश्लील फोटोज को उसके नाम से नकली फेसबुक अकाउंट पर अपलोड कर दिया। महिला का दावा किया कि छह महीने पहले सड़क दुर्घटना में उसके पति की मौत के बाद उसके ससुराल वालों ने उसे और उसके दो साल के बेटे को घर से बाहर निकाल दिया।बाद में जब उसने अपने पति के बैंक खाते के विवरण की मांग की, तो उन्होंने कथित तौर पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।महिला ने आरोप लगाया, 'मेरे नाम पर दो फेक अकाउंट बनाए गए थे और दोनों में अश्लील मैसेज और तस्वीरें हैं। मुझे इसके बारे में अपने एक दोस्त से पता चला। मुझे नहीं पता है कि मेरे नाम को बदनाम करने के लिए कितने दुर्भावनापूर्ण खाते बनाए गए हैं। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि मुझे अपने पति की संपत्ति में कोई हिस्सा नहीं मिले।'कोतवाली पुलिस थाने के एसएचओ जय करण सिंह ने कहा कि उन्हें मामले में कुछ लीड मिली हैं। महिला के रिश्तेदारों में से एक इसके पीछे है, लेकिन हम कुछ सबूत इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं।महिला का पति विजय नगर में जूते की दुकान चलाने का काम करता था। महिला ने कहा, '1 जून को मेरे पति की मृत्यु के बाद से मुझे ससुराल वालों द्वारा यातना दी जा रही है। उन्होंने अंततः मुझे घर से बाहर निकाल दिया और मेरे पति की संपत्ति पर कब्जा कर लिया। मैं अपने पति के घर से बाहर निकाले जाने के बाद अपने माता-पिता के घर में रह रही हूं।'एफआईआर के बाद, दो फेसबुक खातों को हटा दिया गया है।
