सैलून में चल रहा देह व्यापार का धंधा, नागपुर पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया पर्दाफाश
नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर शहर में फिर से एक बार सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। सेक्स रैकेट एक सैलून में चल रहा था।नागपुर पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच (SSB) ने छापा मार यह सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकी इस रैकेट में शामिल एक महिला भागने में कामयाब हुई।
नागपुर के मानेवाडा में ईराई विहार में शाइन सैलून है। इस सैलून में सेक्स रैकेट चलाया जाता है ऐसी खबर सोशल सर्विस ब्राँच को मिली थी। इस तरह की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एक डमी ग्राहक भेज कारवाई की।14 दिसंबर को शाम करीब 7 बजे सोशल सर्विस ब्रांच ने एक डमी ग्राहक सैलून में भेजा । जिसके बाद आरोपी ने तीन लडकियों को बाहर बुलाया। इस सबके बाद डमी ग्राहक ने पुलिस को इशारा किया और एसएसबी टीम ने सैलून पर छापा मारा ।छापा मारते ही पुलिसने 30 वर्षीय आरोपी सुनिल उर्फ समीर राजू वाहणे को गिरफ्तार किया और तीन लडकियोंको रिहा किया । जबकी महिला आरोपी संगिता गजभिये फरार है। आरोपी सुनिल और संगिता यह दोनो मिलके सैलून में सेक्स रैकेट चलाते थे । वहाँ लडकीयोंको पैसे की लालच देकर उनसे मसाज के नामपर देहव्यापार कराया जाता था ।
सेक्स रैकेट के खिलाफ कारवाई शुरू
आरोपी सुनिल उर्फ समीर राजू वाहणे नागपुर के यादव नगर इलाके में रहता है । पुलिसने उसे गिरफ्तार कर लिया है । पुलिसने आरोपी सुनिल और संगिता के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई शुरु की है । पिछले हफ्ते नागपुर पुलिस ने ऐसे ही एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था । वह सेक्स रैकेट एक कार से चलाया जाता था। आरोपियों ने ग्राहकों के लिए कार के अंदर एक खास बेड बनवा लिया था । पुलिस को खबर मिलते ही, छापा मार आरोपी को गिरफ्तार किया था।
