मोबाइल पर पॉर्न देखकर 14 साल के नाबालिग ने किया बच्‍चे से कुकर्म

नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 14 साल के एक नाबालिग लड़के पर पड़ोस में रहने वाले 7 साल के लड़के के साथ कुकर्म का आरोप है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। बताया जाता है कि पॉर्न देखकर उसने ऐसा किया। पुलिस का कहना है कि उसने आरोप कबूल भी कर लिया है।

'लोकसत्ता' की रिपोर्ट के अनुसार, मामला नागपुर के कलमना पुलिस थाने के इलाके की है। बताया जाता है कि 14 साल का आरोपी लड़का मोबाइल पर गेम खेलने के बहाने अपनी मां से मोबाइल मांगता था और इसी बीच उसे मोबाइल पर पॉर्न देखने की लत लग गई। इसी वजह से लड़के ने पडोस में रहने वाले सात साल के बच्‍चे के साथ कुकर्म किया।बताया जाता है कि वह पिछले कुछ दिनों से अपने पड़ोस में रहने वाले 7 वर्षीय बच्‍चे के साथ ज्‍यादती कर रहा था। बच्‍चे के हावभाव में बदलाव देखकर उसकी मां ने इस बारे में उससे पूछा तो उने अपने साथ हुई ज्‍यादती के बारे में बताया। इसके बाद उसकी मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में ले लिया।