क्रिमिनल केस मामले में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को सुप्रीम कोर्ट से नोटिस

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ नोटिस जारी किया है। दरअसल सतीश उके नाम के एक शख्स ने याचिका लगाई थी कि 2014 के चुनाव में फडणवीस ने झूठा हलफनामा दिया था। फडणवीस के खिलाफ दो क्रिमिनल केस थे। लेकिन हलफनामें में उन्हें इस सच को छिपाया था। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एस. के. कौल और न्यायमूर्ति के. एम. जोसेफ ने बंबई उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर फड़णवीस से जवाब मांगा। बांबे उच्च न्यायालय ने उपरोक्त आधार पर फड़णवीस का निर्वाचन रद्द करने की सतीश उके नामक व्यक्ति की याचिका रद्द कर दी थी। उच्च न्यायालय अदालत के आदेश के खिलाफ उके की याचिका पर सुनवाई कर रही है।