ट्रक ड्राइवर का काटा प्राइवेट पार्ट और टुकड़े-टुकडे कर फेंका पास के खेतों में
मुजफ्फरनगर (यूपी) : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में अज्ञात लोगों ने 30 वर्षीय एक ट्रक चालक के गुप्तांग काट दिए और उसकी बुरी तरह पिटाई की जिसके कारण व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शामली के अकबरपुर सुनेहती गांव में हुई। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि शव और क्षत विक्षत अंग नजदीक के खेतों में मिला। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। एसपी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। इसी साल अक्टूबर महीने में उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्यालय में स्टेनो के पद पर कार्यरत महेश चौधरी की मथुरा में जमीनी विवाद के चलते उनके पड़ोसियों ने बेहद निर्मम तरीके से हत्या कर दी। हत्यारों ने उनका गुप्तांग काट डाला और हाथों के नाखून भी उखाड़ डाले। इस साल फरवरी में पंजाब के जालंधर में कथित विवाहेत्तर संबंधों को लेकर एक महिला ने अपने पति का गुप्तांग काट डाला था और उसे शौचालय में बहा दिया था। पुलिस ने बताया था कि सुखवंत कौर नामक महिला को अपने पति के एक अन्य महिला के साथ अवैध संबंध होने का संदेह था। पुलिस के अनुसार 'महिला ने सोते हुए पति पर लोहे की छड़ से वार कर उसे बेहोश कर दिया और फिर चाकू से उसका गुप्तांग काट कर शौचालय में बहा दिया।'
