Selfie विडियो बनाकर युवक ने ट्रेन के सामने की खुदकुशी


मुंबई : यहां के कल्याण में 28 वर्षीय एक युवक ने दौडती ट्रेन के सामने कुद कर खुदकुशी कर ली। यह घटना गुरुवार रात महाराष्ट्र के कल्याण रेलवे स्टेशन के पास हुई है। मृतक की पहचान रोहित परदेशी नाम से हुई है। रोहित ने खुदकुशी करनेसे पहले मोबाइल फोन में सेल्फी विडियो रिकॉर्ड कर लिया था | रोहित ने रिकॉर्ड किया हुआ यह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय रोहित परदेशी कल्याण के खडकपाडा इलाके में रहता था। शुक्रवार सुबह कल्याण रेलवे पुलिस को रोहित का शव पत्री पुल के पास मिला | साथ ही उसके शव के बाद उसका मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद किया | इस मोबाइल फोन में पुलिस को रोहितने खुदकुशी करने से पहले रिकॉर्ड किया हुआ वीडियो बरामद हुआ है। रोहित रिकॉर्ड किए वीडियो में यह कहते हुए सनाई दे रहा है, 'मेरे भाई के अलावा मेरा इस दुनिया में कोई नही है | मेरी सारी जायदाद मेरी भाई के नाम होनी चाहिए | इस खुदकुशी के लिए कोई भी जिम्मेदार नही है।'  पुलिसने रोहित का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है | रोहित ने सुसाइड क्यूं किया?, उसने रिकॉर्ड किए वीडियो में किसी को भी जिम्मेदार नही ठहराया तो भी उसने सुसाइड क्यूं किया ?, रोहित  अपना मानसिक संतुलन खो बैठा था क्या? रोहित ने किसी के दबाव में आकर तो खुदकुशी तो नही की? इस प्रकार के कई सवाल हैं जो हर किसी के मन में उठ रहे हैं। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।