महाबलेश्वर: 11 साल के बेटे के सामने पत्नी की हत्या कर पति ने की खुदकुशी
महाबलेश्वर : महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में कोयना लॉज में एक ऐसी घटना हुई है की, जिससे पूरे महाबलेश्वर में सनसनी मच गई। जानकारी के अनुसार शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुदकुशी की। सबसे बड़ी बात ये है कि यह पूरी घटना उनके 11 साल के बेटे के सामने हुई है। अनिल देशमुख ने अपनी पत्नी सीमा शिंदे ( उम्र 30 साल) की चाकू से गला काटकर हत्या की।इसके बाद उसने खुद पर भी चाकू से वार कर आत्महत्या की। अनिल शिंदे अपनी पत्नी सीमा और बेटे के साथ महाबलेश्वर घूमने आया था। अनिल ने कोयना लॉज में कमरा लिया। शाम के वक्त महाबलेश्वर घूमने के बाद दोनों अपने रूम पर वापस आ गये। लेकिन रात में एक बजे उनके कमरे से जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर लॉज के मालिक और स्टाफ उस रूम के पास भागते हुए गए। रूम का दरवाजा अंदर से बंद था ।कुछ देर बाद अनिल के बेटे ने दरवाजा खोला तो हर कोई चौंक गया। कमरे में अनिल और उसकी पत्नी खून से लथपथ जमीन पर गिरे हुये थे। इस घटना के बाद लॉज मालिक ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन दोनों दम तोड़ चुके थे। 'अनिल और सीमा के बेटे का कहना है कि दोनों के बीच रात एक बजे झगड़ा शुरू हुआ था। जब झगड़ा हुआ उसी वक्त अनिल ने बैग में लाये हुए चाकू से सीमा के गले पर वार करना शुरू कर दिया। वो नींद से जाग गया उस वक्त उनका बेटा भी नींद से जाग गया। गुस्से में आये अनिल ने अपनी पत्नी पर 25 से 30 वार किये थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल घटना ए वारदात पर पहुंच गयी। लॉज व्यवस्थापक ने दोनों के आईडी कार्ड लिए हुए थे, जिस वजह दोनों की पहचान हो गयी। पुलिस ने जब अनिल के बेटे से पूछताछ की उसने अपने मामा का फोन नंबर पुलिस को दिया ।जिसके बाद पुलिस ने उसने संपर्क करके इस पूरे घटना की जानकारी उन्हें दी। अनिल और सीमा इन के पोस्टमार्टम होने के बाद उनके शव रिश्तेदारों को सौंप दिये गये |
