बाइक जलाने वाले अज्ञात आरोपी गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक ६/१२/२०१८ के दिन पिंगळे चाल, गणेश वाड़ी कौशल्या हॉस्पिटल कंपनी नौपाडा ठाणे के रहने वाले अमित मनोहर खापरे ने नौपाडा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई के दिनांक ६/१२/२०१८ को सोमवार सुबह लगभग ३ से ३.३० बजे के दरमियान गणेश वाड़ी हनुमान मंदिर के सामने कादंबरी से नितिन कंपनी तक के सर्विस रोड पर उनकी एक्टिवा-५ जी स्कूटर क्रमांक एम्एच-०४-जेडब्लू-५१०३ और अन्य आठ स्कूटर व मोटरसाइकिल पार्क की गयी थी | किसी अज्ञात व्यक्ति ने किसी एक बाइक को नुक्सान करने के उद्देश्य से आग लगाकर भाग गया और इस आग में सभी पार्क की गयी मोटरसाइकिल में आग लगकर जल गयी जिसकी कीमत लगभग ३,५८,५००/- रूपये बतायी जा रही है|
फरयादी की शिकायत पर नौपाडा पुलिस स्टेशन गुनाह क्रमांक ३८७/२०१८ कलम ४३५, ४३६, ४२७, ३४ के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी|
इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मा. पुलिस आयुक्त, विवेक फणसलकर, मा. सह पुलिस आयुक्त मधुकर पांडेय, मा.अपर पुलिस आयुक्त, पश्चिम प्रादेशिक विभाग सत्यनारायण, मा. पुलिस आयुक्त डॉ. डी.एस.स्वामी विभाग १ ठाणे., मा.सहा पुलिस आयुक्त अभय सायगावकार के मार्गदर्शन में मामले की तबतीश करने के लिए एक स्वतंत्र दस्ता तैयार किया गया, जिसमें वरिष्ठ पुलिस निरक्षक चंद्रकांत जाधव, पुलिस निरक्षक संजय धुमाल, पुलिस निरक्षक रासम, सह. पुलिस निरीक्षक भंडारे, सह. पुलिस निरीक्षक मोरे, पुलिस उपनिरीक्षक यादव, पुलिस उपनिरीक्षक कवळे, पुलिस हवालदार ४५६ अहिरे, पोना.२२२७ राठोड, पोना.४८१७ निकुंभ,पोना.१६०७ पाटिल,पोना.५७२९ तावड़े ,पोना.६३३५ थविल, पोना.२१६३ फरास, पोना.७३९ महाले, नवपाड़ा पुलिस स्टेशन व पोशी.२९९५ औताडे, पोशी.५२९ सावंत दोनों पुलिस स्टेशन के दस्ते ने तकनिकी जांच कर २४ घंटों में गाडी जलाने वाले २ आरोपीयो को गिरफ्तार किया.१) विजय चंद्रकांत जोशी.२) अनिकेत अनिल यादव नाम के आरोपी को ७/७/२०१८ के दिन ३.२० मिनट पर गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला की यह दोनों कोई काम धंदा नहीं करते हैं. पुलिस अब यह मालूम करने में लगी है के मोटर साइकिलों को इन लोगों ने आग क्यों लगाई.
