फिल्म फेस्टिवल में इस एक्ट्रेस ने पहनी रिवीलिंग ड्रेस, तो 5 साल की हो गई जेल

काहिरा : मिस्र की एक एक्ट्रेस ने सपने में भी सोचा नहीं होगा कि एक ड्रेस की वजह से उसे 5 साल की जेल की सजा हो सकती है। जानकर हैरानी हो रही होगी लेकिन ये सच है। मामला मिस्र की एक्ट्रेस रानिया युसूफ का है। रानिया ने काहिरा फिल्म फेस्टिवल में ब्लैक कलर की एक ऐसी ड्रेस पहन कर गई थी जिसमें उनके पैर दिख रहे थे। बस इसी बात से वहां के लोग नाराज हो गए और वहां के कानून के मुताबिक उन्हें सजा के तौर पर 5 साल की जेल सुना दी गई।

आपको बता दें कि अफ्रीकी देशों में अब भी महिलाओं को बाकी पश्चिमी देशों के जैसे खुली आजादी नहीं मिली है। यहां पर महिलाओं को इस तरह के रिवीलिंग कपड़े पहनने की आजादी नहीं है। लेकिन यहां पर रानिया युसूफ ने रेड कार्पेट पर ओपन नेट वाली ड्रेस पहन कर आ गई जिसमें उनके पैर साफ-साफ दिख रहे थे। गुरुवार को हुए इस फिल्म फेस्टिवल में वे चमकीली क्रिस क्रॉस पैटर्न वाली ड्रेस पहनी थी उस पर उन्होंने बो बेल्ट कैरी किया हुआ था।  30 वर्षीय रानिया को जनभावनाओं का ठेस पहुंचाने के लिए 12 जनवरी को ट्रायल के लिए बुलाया गया है। बता दें कि एक खास समूह के द्वारा उन पर ये केस लगाया गया है। आपको बता दें कि अरब देशों ने दशकों बाद सेकुलरिज्म को अपनाया है और धार्मिक कुंठाओं से मुक्ति पाई है इसके बाद भी इन देशों के हालात नहीं सुधरे हैं।