ACB प्रमुख पर महिला कॉन्स्टेबल ने लगाया यौन शोषण का आरोप, मामला दर्ज
नागपुर : महिलाओं पर अत्याचार के मामले में पुलिस विभाग भी पीछे नहीं है। नागपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) प्रमुख पीआर पाटिल पर उनके ही विभाग में कार्यरत महिला कॉन्स्टेबल ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले में नागपुर के सदर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर दिया है। 'पीआर पाटिल नागपुर एसीबी के प्रमुख हैं। पीड़ित महिला कॉन्स्टेबल उनके ही विभाग में कार्यरत है। आरोप है कि पाटिल ने पहले इस महिला कॉन्स्टेबल का नंबर लिया और बाद में उसे अनचाहे वक्त कॉल्स करना शुरु कर दिया। फिर उसे रोमांटिक मैसेज भेजना चालू किया और गंदे मैसेजे भी भेजे। 1 अगस्त 2017 से 12 अक्तूबर 2018 तक यह सब चलता रहा। महिला कॉन्सेटबल ने अपनी शिकायत में कहा कि पाटिल उनसे जबरदस्ती करने का प्रयास करते थे। इन सबसे परेशान महिला कॉन्स्टेबल ने इसका विरोध किया तो तुम्हारा दूसरे अफसरों के साथ रिलेशन है ऐसा कह कर उसकी छवि खराब करने की धमकी दी। साथ ही उसका तबादला करने की धमकी दी।पीड़ित महिला ने परेशना होकर पाटिल के खिलाफ अक्टूबर महीने में एसीबी की विशेष कमेटी के पास शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत के बाद कमेटी द्वारा जांच कराई गई और इसमें नागपुर एसीबी प्रमुख पीआर पाटील को दोषी पाया गया। जिसके बाद उनके खिलाफ नागपुर के सदर पुलिस थाने में यौन शोषण का मामला दर्ज कराया गया। पुलिस में मामला दर्ज होते ही पुलिस की एक टीम पीआर पाटील के घर पहुंची मगर वह अपने घर से फरार हो गए।
