अहमदनगर: तबीयत खराब हो जाने से स्टेज पर ही बेहोश हुए नितिन गडकरी, हालत स्थिर
नई दिल्ली : केंद्रीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री और बीजेपी नेता नितिन गडकरी अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर बेहोश हो जाने के कारण गिर पड़े। उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक नितिन गडकरी महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद थे।
बताया जा रहा है कि वे वहां पर महात्मा फुले कृषि कॉलेज के दीक्षांत समारोह के लिए पहुंचे हुए थे। उसी समय अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और वे वहीं बेहोश होकर गिर पड़े। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहां स्टेज पर ही मौजूद महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव ने उन्हें संभाला। जिसके बाद उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक स्टेज पर वे राष्ट्रगान के दौरान खड़े हो रहे थे, तभी अचानक से बेहोश होकर गिर गए। उनकी हालत अभी स्थर बताई जा रही है। केंद्रीय मंत्री के कार्यालय की तरफ से ट्वीट कर ये बताया गया है कि उनकी हालत अभी स्थिर है और वे आगे के निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हुए हैं।
आपको बता दें कि इसके पहले भी नितिन गडकरी की तबीयत कार्यक्रम के दौरान खराब हो चुकी है। कुछ समय पहले भी एक रैली के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। गौरतलब है कि नितिन गडकरी ने कुछ सालों पहले वजन घटाने के लिए अपना ऑपरेशन भी कराया था।
