इस अड्डे पर होता था अस्मत का सौदा, आबरू नीलाम कराने वाली एजेंट गिरफ्तार
सांगली : वो घर आलीशान था। उसमें रहने वालों को देखकर आप अंदाजा नहीं लगा सकते थे कि वहां जिस्म का सौदा होता है। जिस्म के सौदागर वहां लड़कियों की मंडी सजाते थे। जैसे जैसे रात काली होती थी वो अड्डा गुलजार होता था। सांगली शहर के घनश्याम नगर में एक अपार्टमेंट में चलने वाले चकला घर का सांगली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस की स्पेशल टीम एक खास टीम ने छापा मार कर कुछ लड़कियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस ने इस महिला एजेंट को गिरफ्तार कर लिया है |
जानकारी मिलने के बाद, अपार्टमेंट पर छापा मारकर पुलिस ने कार्रवाई की।अनैतिक मानव व्यापार पर प्रतिबंध कार्रवाई के आदेश मिलने के बाद सांगली पुलिस एक्शन में आई। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इस परिसर के नागरिकों ने राहत की सांस ली है। हाई प्रोफाइल एरिया में शुरु अनैतिक काम की नागरिक परेशान थे।
पुलिस अफसरों ऐसी जानकारी मिली थी की, घनश्याम नगर यहां पर एक अपार्टमेंट में मोटे नाम की महिला किराए के फ्लैट में ग्राहकों की मांग के अनुसार महिला सप्लाई करती है।यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एक नकली ग्राहक भेजकर इस बात की पुष्टि की।जब इसकी पुष्टि हो गयी उसके बाद पुलिस ने यहां पर छापा मारा |
इस हाई प्रोफाइल वेश्या व्यवसाय के लिए कुछ महिलाओं को जबरदस्ती लाया जाता था। पुलिस ने इस अड्डे से दो महिलाओं को रिहा भी कराया। इस कार्रवाई के बाद सांगली के लोग पुलिस की काफी सराहना कर रहे हैं। इस मामले में संजय नगर पुलिस थाने में अनैतिक मानव व्यापार प्रतिबंध 5 के अनुसार अपराध पंजीकृत किया है।
