खेत गई बच्ची से 14 वर्षीय लड़के ने किया बलात्कार
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक 14 वर्षीय लड़के द्वारा 8 साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार शाम असदनगर गांव में हुई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है लेकिन फिलहाल वह फरार है। आरोपी ने गन्ने के खेत में इस घिनौनी करतूत के अंजाम दिया।
पीड़िता के पिता की ओर से दायर याचिका के अनुसार बच्ची दो अन्य बच्चों के साथ खेत गई थी। इसके बाद आरोपी उसे जबरन पास के अन्य खेत में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चों ने परिवार को घटना के बारे में बताया और वह तुरंत बच्ची को अस्तपाल ले गए।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मुजफ्फरनगर जिले में एक 9 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म करने की घटना सामने आई थी। 20 वर्षीय आरोपी ने अप्राकृतिक यौनाचार करने के बाद पीड़ित को धमकी दी थी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। आरोपी पिन्ना गांव में बच्चे को एक खेत में ले गया जहां उसने कथित तौर पर इस घृणित कृत्य को अंजाम दिया था। बच्चे ने लौटकर अपने पिता को इस बारे में बताया था।
