पॉर्न की लत ने बनाया गुनहगार, एक शख्स ने अपनी भाभी और भतीजी के शव से किया रेप

नागपुर :  आप न जाने बहुत सी ऐसी खबरों से रूबरू हुए होंगे जो न केवल खौफ पैदा कर देतें हैं बल्कि बहुत कुछ सोचने को मजबूर कर देते हैं। नागपुर में एक शख्स ने न केवल रिश्तों का कत्ल कर दिया बल्कि संबंधों को भी शर्मसार किया। आरोपी शख्स ने अपनी भाभी और भतीजी को पहले जान से मार दिया और मृत शरीर के साथ रेप को अंजाम दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसने पुलिस के सामने कबूला है कि उसने ही अपराध को अंजाम दिया है। 

आरोपी शख्स मृत महिला का सगा देवर है। आरोपी की भतीजी सिर्फ 3 साल की है। आरोपी को मोबाइल पर ब्लू फिल्म देखने की लत लग गयी थी। और इसी वजह से उसने यह कृत्य किया है। आरोपी चंद्रशेखर ने पुलिस को दिये हुये बयान में अपने गुनाह के बारे में जानकारी दी। 

प्रतिभा बिंड (उम्र 35 साल) और उसकी बेटी रागिणी बिंड (उम्र ३ साल) यह दोनों भी 28 नवंबर की रात को नागपूर के वडधामना परिसर में उनके घर में मृत अवस्था में पायी गयी थी। पुलिस ने अपनी जांच में माना कि मां और बेटी की हत्या हुई थी। लेकिन चौंकाने वाली बात ये थी कि आरोपी ने मृतकों के साथ रेप को भी अंजाम दिया था।

पुलिस का कहना है कि प्रतिभा बिंड पहले मुस्लिम थी। इसी वजह से बिंड परिवार को ये शादी नागवार लगती थी। जिस वक्त मां और बेटी की हत्या हुई उस  वक्त महिला का पति राकेश नागपुर में नही था। राकेश की गैरमौजूदगी में आरोपी चंद्रशेखर ने  अपनी भाभी और भतीजी को अपनी हवस का शिकार बनाया।  

हत्या और बलात्कार के मामले में पुलिस ने प्रतिभा के देवर चंद्रशेखर बिंड इसे गिरफ्तार किया है। चंद्रशेखर के बारे में बताया जाता है कि वो पढ़ा लिखा है लेकिन उसे पॉर्न साइट देखने की लत लग गई थी। इस घटना के सामने आने के बाद नागपुर में लोग हैरान हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की तह तक पहुंचने के लिए गहराई से जांच जारी है।