फैमिली सैलून की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने छापा मार किया भांडाफोड
फैमिली सैलून की आड़ में चलने वाले सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है। नागपुर पुलिस की समाज सेवा शाखा ने सैलून में छापा मार के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने तीन लडकियों को इस चंगुल से बताया। डमी ग्राहक भेज कर पुलिस ने इस फैमिली सैलून में चल रहे गैर व्यवहार का भांडाफोड किया है।
नागपुर के अंबाझरी इलाके में लोटस बिल्डिंग के स्वॉन फैमिली सैलून है। नागपुर पुलिस को जानकारी मिली थी कि स्वॉन फैमिली सैलून युनीसेक्स में देह व्यापार का धंधा चलता है। शालिनी और तुषार नामक व्यक्ति सैलून में सेक्स रैकेट चलाते हैं। इस खबर के बाद पुलिस ने छापा मारकर रैकेट का भांडाफोड किया है।
पुलिस ने एक डमी ग्राहक को इस सैलून में भेजा था, ग्राहक अंदर जाते है उन्होंने तीन लडकियां उस के सामने लायी। तभी डमी ग्राहक ने पुलिस को सूचना दी, फिर पुलिस ने अपने टीम के साथ छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।
इस छापेमारी के वक्त पुलिस ने तीन लडकियों को भी वहां से आजाद कराया। समाज सेवा शाखा के अधिकारियों ने आरोपी शालिनी लक्ष्मण कांबले (36 साल) और तुषार कन्हैया परसावणी (24 साल) इन्हें गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 370, 34 और सब सेक्शन 3,4,5,7 के तहत मामला दर्ज किया है।
आरोपी शालिनी नागपुर के महेश नगर, मानकापुर इलाके की निवासी है। जबकि आरोपी तुषार महेश नगर, नागपुर का निवासी है। पैसों के लालच में दोनों यह सेक्स रैकेट चला रहे थे। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच शुरू की।
