पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर जब्त किया 1,000 किलो कुत्ते का मांस
चेन्नई : शहर के एक रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह खाद्य अधिकारियों ने राजस्थान से लाया गया एक हजार किलो कुत्ते का मांस जब्त किया गया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस को इस बारे में खुफिया जानकारी मिली थी कि बड़ी मात्रा में कुत्ते के मांस की तस्करी की जा रही है। जोधपुर की ओर से चली ट्रेन के जरिए यह तस्करी की जा रही थी और पुलिस ने चेन्नई के एग्मोर रेलवे स्टेशन पर यह मांस जब्त कर लिया। अधिकारियों ने मांस के सैंपल लैब टेस्ट के लिए भेज दिए हैं और रिपोर्ट्स का इंतजार है।
तमिल वेबसाइट 'तमिल समयम' की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर खड़ी ट्रेन पर मौजूद मांस को जब्त किया और ड्राइवर से भी पूछताछ की गई। पुलिस जब पहुंची तो जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन पर लोड किया मांस प्लेटफॉर्म पर रखा हुआ था। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
