सैक्स रैकेट चलाने के आरोप में डांस कोरियोग्राफर गिरफ्तार
मुंबई : डांस के नाम पर विदेश भेजकर जबरन वेश्वावृति कराने वाली कोरियोग्राफर को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला डांस एकडेमी के नाम पर सेक्स रैकेट चलाती थी। मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि गिरफ्तार की महिला कोरियोग्राफर का नाम एग्नेस हैमिल्टन है। एग्नेस अंधेरी के आदर्श नगर में लड़कियों को डांस ट्रेनिंग की एकेडमी चलाती थी। यहां डांस सीखने आने वाली लड़कियों को मोटी कमाई का झांसा देकर विदेशो में डांस के लिए भेजा करती थी। लड़कियों को खुद की फिल्म सितारे के साथ खींची गई फोटोज दिखा कर सतरंगी सपने दिखाकर जाल में फंसाती थी।
एग्नेस के पास जून में एक लड़की डांस सीखने के लिए आई। तभी एग्नेस हैमिल्टन ने उसे बताया कि उसकी दोस्त राजिया पटेल केन्या के नैरोबी में रहती है और दो डांस क्लब चलाती है और उसे वहां नौकरी मिल सकती है। लड़की सहमत हो गई और औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद उसे जुलाई में केन्या भेज दिया। लड़की को प्रति महीना 1.50 लाख रुपए देने का वादा किया गया था। लेकिन वंहा जाने के बाद डांस क्लब में उसे एवं अन्य लड़कियों को रात 8 बजे से सुबह 4 बजे तक डांस करवाया जाता था। डांस बार में उनके डांस पर लोग पैसे लुटाते थे। इसके बाद जबरन गंदा काम करवाया जाता था, नहीं करने पर मारा पीटा जाता था।
छीन लिया पासपोर्ट
ज्यादततियों से तंग आकर लड़कियों ने वापस आने की कोशिश की तो उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है। इस बीच अचानक एक दिन केन्या पुलिस ने उस डांस क्लब में छापा मारा तो इसका खुलासा हुआ। छापे में पकड़ी गई लड़की को वापस मुंबई भेजा गया। मुंबई आने के बाद उसने घटना की जानकारी घर वालों को दी। इसके बाद इस की शिकायत सहार पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। क्राइम ब्रांच यूनिट-5 ने जांच कर सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया जंहा उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
