अनैतिक संबंध की वजह से एक विवाहित महिला ने की बॉयफ्रेंड संग किले से कूदकर खुदकुशी!

सातारा : अनैतिक संबंध की वजह से एक विवाहित महिला का अपने बॉयफ्रेंड के साथ आत्महत्या करने का मामला सामने आया है | महाराष्ट्र के सातारा जिले में यह घटना हुई है | सातारा के सज्जनगड किले के ऊपर से विवाहित महिला और उसके बॉयफ्रेंड ने खाई मे कूद कर अपनी जान दे दी। खुदकुशी के पहले महिला ने अपने चार साल के बच्चे को किले के ऊपर ही छोड दिया था। उसके बाद दोनो ने कूद कर अपनी जान दे दी | शुरुआत में सभी को लगा कि यह दोनों पति-पत्नी है | एक निजी न्यूज चैनल ने यह समाचार दिया है।

सातारा के पाटण तालुका के बोडकेवाडी यहा पर रहने वाली महिला अपने चार साल के बेटे और उसी गांव मे रहने वाले एक युवक के साथ सज्जनगड किले पर घूमने गये थे। उस समय महिला और उस युवक में बहुत देर तक कुछ बातें भी हुई | जिसके बाद तीनों किले पर जो मंदिर है उसके पीछे चले गये। फिर महिला ने अपने बेटे को पैसे दे कर नजदीक की दुकान से खाने की चीजें लाने के लिए कहा। जैसे ही यह बच्चा दुकान में चला गया, उसके बाद महिला और उसके बॉयफ्रेंडने गहरी खाई मे कूद कर खुदकुशी कर ली ।जब महिला का छोटा बच्चा उसी जगह पर वापिस आया तो उसे अपनी माँ दिखाई नही दी,इससे वह काफी डर गया।अपनी मां नहीं दिखाई देने पर बच्चा रोने लगा और किले पर ही अकेला घूमता रहा | जिसके बाद कुछ लोगों ने उससे पूछताछ की, और तभी पूरा मामला सामने आया। किले पर जो लोग थे  उन में से कुछ लोगों ने जब खाई के पास जाकर देखा तो उन्हीं दो लोगों के मृतदेह दिखाई दे रहे थे। जिसके बाद लोगों ने तत्काल नजदीक के पुलिस थाने को इस बारे में जानकारी दी।

इस बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस ने महाबलेश्वर ट्रेकर्स और बाबाराजे ट्रेकर्स इन संस्थाओं की मदद से दोनों के मृत शरीर घाटी से बाहर निकाले | इस मामले मे पुलिस ने जो जांच की, उसमे ऐसे पता चला कि अनैतिक संबंध की वजह से इन दोनों ने आत्महत्या की। पुलिस इस मामले में अभी भी पूरी जांच कर रही है।