Shahrukh Khan Birthday: शाहरुख खान से बन गए बॉलीवुड के \\\'बादशाह\\\'
नई दिल्ली: साल के 11वें महीने का यह दूसरा दिन इतिहास में बॉलीवुड के एक बेहतरीन एक्टर शाहरूख खान (Shah Rukh Khan) के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है. शाहरुख खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में जन्मे शाहरूख ने टेलीविजन पर धारावाहिकों के जरिए अपनी पहचान बनाने के बाद फिल्मों का रूख किया और रूपहले पर्दे पर ‘दीवाना' उनकी पहली फिल्म थी. यूं तो शाहरुख को बॉलीवुड के 'विलेन' से लेकर 'किंग खान' तक नाम दिया जा चुका है, लेकिन बॉलीवुड के 'बादशाह' वह अपने दमदार एक्टिंग व बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर फिल्मों की वजह से बने. चलिए आपको शाहरुख खान की उन 5 फिल्मों के नाम बताते हैं, जिसके बाद शाहरुख खान बन गए
कुछ फिल्मों जैसे ‘डर', ‘अंजाम' और ‘बाजीगर' में नकारात्मक भूमिकाएं निभाने के अलावा शाहरूख को अधिकतर उनके प्रेम आधारित चरित्रों के लिए जाना जाता है. ‘राजू बन गया जैंटलमैन' और ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', ‘डुप्लीकेट' जैसी हल्की फुल्की फिल्में हो या ‘देवदास', दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' ‘माई नेम इज खान' और ‘चक दे इंडिया' जैसी भावपूर्ण फिल्में, शाहरूख ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से हर किरदार में जान फूंक दी.
शाहरुख खान ने ‘रईस' और ‘डॉन' जैसी फिल्मों में अपराध सरगना की भूमिका को भी बखूबी अंजाम दिया. हर तरह के भावों को अपने चेहरे से बड़ी सहजता से व्यक्त करने वाले शाहरूख खान पिछले 26 बरस से भी ज्यादा समय से हिन्दी सिनेमा के ‘बादशाह' बने हुए हैं.
